![]()
केंद्रीय क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने सोमवार को पटना में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पटना पुलिस के काम की समीक्षा की गई। बैठक में पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को इमरजेंसी में मिलने वाली मदद को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी घटना या परेशानी की सूचना मिलने के बाद पुलिस को जल्द से जल्द मौके पर पहुंचना चाहिए। इसके लिए पुलिस की व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा गया। नशे, शराब और दूसरे गंभीर अपराधों के मामलों पर भी चर्चा बैठक में नशे, शराब और दूसरे गंभीर अपराधों के मामलों पर भी चर्चा हुई। आईजी ने ऐसे मामलों की लगातार जांच और समीक्षा करने का निर्देश दिया। पुलिस मुख्यालय से मांगी जाने वाली सभी रिपोर्ट समय पर भेजने को भी कहा गया। इसके साथ ही जिलों में मौजूद प्रमुख और महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने और जहां कमी मिले, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को आपस में मिलकर काम करने और समय पर सूचना जुटाने को कहा गया, ताकि कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे। आईजी ने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को सभी अधिकारियों के काम की हर 15 दिन में समीक्षा करने का निर्देश दिया।
पटना में जोनल आईजी ने की समीक्षा बैठक:ERSS को प्रभावी बनाने पर जोर, हर 15 दिन पर समीक्षा करेंगे अधिकारी
