Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में 'डायन' बताकर महिला की बेरहमी से पिटाई:बेहोश होने पर मृत समझकर भागे आरोपी, वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी


पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक मोहल्ला में अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है। यहां ‘डायन’ बताकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बेहोश होने पर हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उसकी पहचान अंजलि देवी के तौर पर हुई है। दुकान पर हमला, लाठी-डंडों से पिटाई पीड़िता अंजलि देवी ने बताया कि, वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। तभी 8 से 10 लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, वहां आ धमके। उन्होंने अंजलि पर ‘डायन’ होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अंजलि ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। बेहोश होने पर मृत समझकर भागे आरोपी मारपीट के दौरान अंजलि देवी दर्द से कराहते हुए मौके पर ही बेहोश हो गईं। हमलावर उसे मृत समझकर घटनास्थल से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने अंजलि को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता के साथ मारपीट की जा रही है। अंजलि देवी ने बताया कि, उनकी मौसी और मामी समेत पांच महिलाओं ने तीन नकाबपोश युवकों के साथ मिलकर उनकी दुकान पर हमला किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ये रिश्तेदार पहले भी दो बार उन्हें ‘डायन’ कहकर मारपीट कर चुके हैं और उनके बच्चे को खाने का आरोप लगाते हैं।’ अंजलि के पति दीपक कुमार ने भी बताया कि, ‘जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी बेहोश मिलीं और उन्होंने रिश्तेदारों द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई।’ बाढ़ थाने में नामजद शिकायत दर्ज पीड़िता के परिवार ने बाढ़ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles