Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में ब्यॉज हॉस्टल में मिली JEE स्टूडेंट की लाश:सभी छात्र त्योहार में घर चले गए थे, पिता ने कहा- उसे भी मैंने घर बुलाया था


पटना में शनिवार को डायमंड ब्यॉज हॉस्टल में छात्र सत्यम झा (19) की लाश फंदे से लटकी मिली। सत्यम हॉस्टल में रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। सत्यम के पिता सुनील झा ने कहा कि हॉस्टल के दूसरे छात्र त्योहार में अपने-अपने घर चले गए थे। सत्यम हॉस्टल में अकेला रह गया था। मैंने उसे घर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने कहा था कि दो दिन में क्लास शुरू होने वाली है। इसलिए हॉस्टल में ही रुका हूं। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी की है। कई बार फोन किया पर बेटे ने नहीं उठाया पिता के अनुसार सुबह में मैंने सत्यम को फोन किया था, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया था। इसके बाद भी मैंने कई बार उसे फोन किया, पर रिसिव नहीं किया। मुझे चिंता होने लगी थी। इसके बाद मैं खुद हॉस्टल पहुंचा। हॉस्टल में देखा कि बेटा फंदे से लटका है। फिर मैंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। छात्र के मोबाइल की हो रही जांच घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि छात्र को इंस्टाग्राम या किसी डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मोबाइल फोन की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि छात्र को किसी तरह की धमकी या ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ रहा था या नहीं। मौके पर पहुंचे FSL के सीनियर साइंटिस्ट अनिल कुमार ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles