Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में रिटायर्ड कर्मी से 51.75 लाख की साइबर ठगी:स्टॉक मार्केट में 30% मुनाफे का दिया झांसा, रकम निकालने की कोशिश करने पर खुली पोल


जधानी पटना में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी से रिटायर्ड कर्मचारी को स्टॉक मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर अपराधियों ने करीब 51.75 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले को लेकर पीड़ित ने पटना साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपने परिवार को बिना बताए इन्वेस्टमेंट किया था। उन्होंने दैनिक भास्कर से अपनी पहचान और पता गोपनीय रखने का अनुरोध किया है, ताकि उनके परिजन अनावश्यक रूप से परेशान न हों। अनजान कॉल से शुरू हुआ ठगी का खेल साइबर DYSP नीतीश चंद्र धारिया ने बताया ,कि पीड़ित के पास एक अननोन पर्सन का कॉल आया। उसने खुद को स्टॉक मार्केट का जानकार बताया। इसके बाद पीड़ित से उसकी बातचीत होने लगी। उसने बताया कि अगर आप स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं, तो 30 प्रतिशत मुनाफे के साथ आपके रुपए वापस मिल जाएंगे। किस्तों में लगाए लाखों रुपये इस झांसे में आकर पीड़ित फरवरी 2026 से लगातार उसके बताए अनुसार किश्तों में इन्वेस्टमेंट कर रहे थे। बीच बीच में कुछ रुपए 1000 -2000 पीड़ित ने मुनाफे के तौर पर निकाले थे, जिससे भरोसा और बढ़ गया। रकम निकालने कोशिश की तब खुली ठगी की पोल इसके बाद 2-4 रोज पहले जब अपने इनवेस्टमेंट के रुपए निकालने का प्रयास कर रहे थे, तो निकल नहीं रहे थे। इसके बाद उन्होंने उस शख्स से संपर्क किया। उधर से शातिरों ने पीड़ित को बताया कि अकाउंट लॉक हो गया है और इन्वेस्ट करने पर अनलॉक होगा। तब आप रुपए निकाल पाएंगे। इससे पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। जांच में जुटी पुलिस पीड़ित ने थाने आकर आवेदन दिया है। साइबर पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles