पटना के कोतवाली थाना पटना क्षेत्र से शराब माफिया जितेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी सुबह गश्ती के दौरान हुई, जब सुबह गश्त पर निकले एएसआई अरविंद निराला की नजर जितेंद्र कुमार पर पड़ी। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पहले भी जा चुका है जेल जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार जितेंद्र का अपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पहले भी शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर आया था। उसके खिलाफ पूर्व में कोतवाली थाने में दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं, जिनमें वह बेल पर था। जक्कनपुर थाना को सौंपा गया आरोपी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए जक्कनपुर थाने को हैंडओवर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को मीठापुर सब्जी मंडी स्थित एक घर में छापेमारी के दौरान सब्जी के कैरेट में छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद की गई थी। मौके से जितेंद्र के नाम से जुड़े कुछ दस्तावेज और चेक भी मिले थे। जक्कनपुर थाने की पुलिस छानबीन के दौरान उसकी संलिप्तता सामने आई थी। उसी समय से इसकी खोजबीन हो रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। पुलिस वालों की वरीय अधिकारियों से शिकायत पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि कोतवाली थाने के कुछ कर्मी भी उसके संपर्क में थे, जिनके इशारे पर वह एक अन्य पुलिसकर्मी को बदनाम करने के इरादे से उसके खिलाफ लगातार वरीय अधिकारियों के पास आवेदन दे रहा था। हालांकि, उसे अपनी गलती का एहसास गिरफ्तारी के बाद हुआ। जिसके बाद वह थाने पर ही उक्त पुलिसकर्मी से माफी मांगते नजर आया।
पटना में शराब माफिया जितेंद्र गिरफ्तार:पुलिस को देखकर भागा, दौड़ाकर ASI ने दबोचा, वरीय अधिकारियों को पुलिसवालों की करता था शिकायत