Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था युवक:ट्रांसपोर्टर से विवाद में मारपीट का आरोप, PMCH में इलाज करकार भाई के पास लौटा


पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के ज्ञान गंगा के पीछे वाली गली में एक युवक लहूलुहान स्थिति में सड़क पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के बाद घायल है। बीच सड़क पर युवक को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद के कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल युवक को पुलिस PMCH लेकर पहुंची है। पीड़ित की माने तो उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन दूसरे ट्रांसपोर्टर के ग्रुप के लोगों ने उसे चारों तरफ से घर कर मारपीट की। बुरी तरह से जख्मी करके सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए।मारने वाले 15 से 20 की संख्या में थे। औरंगाबाद का रहने वाला है युवक टाउन DSP 1 राजेश रंजन ने बताया कि घायल की पहचान सौरभ शर्मा दाउदपुर औरंगाबाद के रहने वाले के तौर पर हुई है। फिलहाल घायल युवक खतरे से बाहर है। इलाज करवाके अपने भाई के कमरे पर गया है। उसके द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। ट्रांसपोर्टर और उसके बीच में विवाद था कल थाने पर पहुंचकर आवेदन देने की बात कही गई है। उसने बताया है कि ट्रांसपोर्टर के बीच में विवाद था। इसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles