Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स:15 मार्च को होगा आयोजन, 2020 में हुई थी शुरूआत


भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को शाम 6 बजे बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में किया जाएगा। यह समारोह भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार इस बार अवॉर्ड समारोह को पहले से अधिक भव्य बनाया जा रहा है, जिससे दर्शकों को मनोरंजन का खास अनुभव मिलेगा। 60 श्रेणियों में दिए जाएंगे अवार्ड सरस सलिल के इंचार्ज भानु प्रकाश राणा ने बताया कि नामांकित फिल्मों और कलाकारों का चयन जूरी द्वारा किया गया है और उन्हें लगभग 60 अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस और स्टार नाइट मुख्य आकर्षण होंगे, जिससे यह अवॉर्ड नाइट और भी खास बन जाएगी। डिजिटल दौर को देखते हुए तीन वर्गों में सम्मान आयोजन समिति से जुड़े बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने बताया कि बदलते डिजिटल दौर को ध्यान में रखते हुए इस बार अवॉर्ड्स को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कंटेंट और यूट्यूब/टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। 2020 में हुई थी अवॉर्ड्स की शुरुआत बताया गया कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी। इसके बाद अयोध्या, बस्ती और लखनऊ में इसके सफल आयोजन हो चुके हैं। पिछले वर्ष लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छठे संस्करण में 50 से अधिक श्रेणियों में कलाकारों को सम्मानित किया गया था। कई दिग्गज कलाकारों को मिल चुका है सम्मान अब तक आयोजित अवॉर्ड समारोह में दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अरविंद अकेला ‘कल्लू’, प्रदीप पांडे ‘चिंटू’, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, रक्षा गुप्ता, मनोज टाइगर, प्रियंका सिंह, सीपी भट्ट, संजय कुमार श्रीवास्तव, विजय खरे, केके गोस्वामी, शुभम तिवारी, माही खान, मनोज भावुक, प्रसून यादव, कविता यादव, अनुपमा यादव, अंतरा सिंह ‘प्रियंका’ और समर सिंह सहित कई कलाकारों को सम्मान मिल चुका है। भोजपुरी सिनेमा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास आयोजकों ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों और तकनीशियनों को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। सिने प्रेमियों से भी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस सांस्कृतिक उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles