Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'पटना में 468-करोड़ की संपत्ति, तेजस्वी बिहार को कहते दिवालिया':MLC नीरज कुमार बोले- VVIP ने टॉयलेट पर भी फैलाया भ्रम, उनको माफी मांगनी चाहिए


JDU MLC नीरज कुमार ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस परिवार के पास सिर्फ पटना में 468 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है, वह बिहार को दिवालिया बताने का भ्रम फैला रहा है। नीरज कुमार ने दावा किया कि वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार यह संपत्ति और अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना है, लेकिन उसी दिन तेजस्वी यादव ने तथ्यों के विपरीत बयान देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। VVIP शौचालय पर तेजस्वी के दावे को बताया गलत नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के एक घंटे के कार्यक्रम के लिए 7.41 लाख रुपए की लागत से एक अस्थायी VVIP शौचालय बनाया गया। जबकि वास्तविकता यह है कि एक नहीं बल्कि चार अस्थायी शौचालय बनाए गए थे और कुल खर्च करीब 4 लाख रुपए हुआ था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिना पूरी जानकारी के बयान दे रहे हैं। अगर उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है तो पहले उसे समझना चाहिए। समाधान यात्रा का भी दिया उदाहरण JDU नेता ने कहा कि महागठबंधन सरकार के दौरान आयोजित समाधान यात्रा में एक शौचालय के निर्माण पर 1.73 लाख रुपए खर्च किए गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एकादशी जैसे पवित्र दिन पर भी तेजस्वी यादव ने झूठ बोलने से परहेज नहीं किया। बिहार के दिवालिया होने के दावे पर पलटवार नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिहार को दिवालिया होने के कगार पर बताया है, जबकि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान के लिए आकस्मिकता निधि से राशि निकालना पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया है और इसका अर्थ वित्तीय दिवालियापन नहीं होता। उन्होंने कहा कि आकस्मिकता निधि का उपयोग सरकार जरूरत पड़ने पर कर सकती है। इसे वित्तीय संकट बताना केवल राजनीतिक बयानबाजी है। लालू-राबड़ी शासनकाल की दिलाई याद नीरज कुमार ने लालू-राबड़ी शासनकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग में 69 करोड़ रुपए का आवंटन था, लेकिन 129 करोड़ रुपए की निकासी कर ली गई थी। बाद में यही मामला चारा घोटाले के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता। 24 घंटे में माफी मांगने की मांग नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से 24 घंटे के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर लिखकर स्वीकार करें कि उन्होंने गलत जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, “हम पूरे आंकड़ों और दस्तावेजों के साथ बात कर रहे हैं। यदि हमारी जानकारी गलत है तो हमें कानूनी नोटिस भेजा जाए। हम हर तथ्य का जवाब देने के लिए तैयार हैं।”

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles