Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना- युवक-युवती मौत केस में लड़के की पहचान नहीं हुई:पुलिस CDR खंगाल रही; बैंक डिटेल्स निकालेगी, रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिली थी लाश


पटना के कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर 9 अक्टूबर को मिले युवक-युवती के शव मामले में पुलिस की जांच जारी है। युवती की पहचान TPS कॉलेज की रहने वाली शैली कुमारी के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि 5 अक्टूबर को घर से लापता होने के बाद शैली झारखंड पहुंची थी। पुलिस ने शैली के मोबाइल का CDR खंगाला, ताकि उसके संपर्क में रहे लोगों के जरिए मृत युवक की पहचान हो सके। हालांकि, अब तक CDR में किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत का रिकॉर्ड नहीं मिला है। अधिकतर कॉल परिजनों से हुई है। इससे पुलिस के सामने मृत युवक की पहचान करना चुनौती बना हुआ है। बैंक खातों की जानकारी लेने पहुंचेगी पुलिस अब पुलिस सोमवार को शैली और उसके परिजनों के बैंक खातों की जानकारी लेने संबंधित बैंक शाखा जाएगी। ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के जरिए यह पता लगाने की कोशिश होगी कि शैली ने किन लोगों के खातों में रुपये भेजे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 5 अक्टूबर से पहले शैली ने अपने पिता के खाते से 80 हजार रुपये डेबिट किए थे। पुलिस इस लेनदेन को भी जांच का अहम हिस्सा मान रही है। परिजन का कहना है थाना की ओर से लापरवाही हुई है मनोज कुमार मृतका के चचेरे भाई ने बताया, फॉर्म भरने के लिए घर से NIT आई थी। उसके बाद गुमशुदा हो गई। दोस्त यार से पता करने पर भी कुछ नहीं पता चला। परिजन थाने की लापरवाही इसमें मान रहे हैं। भाई का कहना है कि आखिरी 3 दिन लड़की कहां रही। इसका पता क्यों नहीं लगाया गया। भाई ने यह भी बताया कि ऑनलाइन काफी एक्टिव थी। गुमशुदा होने के बाद दुबई से भी एक कॉल आया था। जिसमें समाने वाला कहा कि दुबई से बोल रहा हूं। 10000 रुपये शैली लोन ली है। भेजिए नहीं तो लीगल एक्शन लिया जाएगा। पिता संजीव कुमार प्रजापति महावीर आरोग्य संस्थान में कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि बेटी की हत्या हुई है। मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। तीन बच्चों में बेटी सबसे बड़ी थी। थाने की लापरवाही है, जो मेरी बेटी को खोज नहीं पाई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles