Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना यूनिवर्सिटी का स्थापना दिवस समारोह:12 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल, उच्च शिक्षा मंत्री संजय कुमार टाइगर करेंगे सम्मानित


पटना यूनिवर्सिटी के 109वें स्थापना दिवस को लेकर आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जयप्रकाश नारायण अनुषद भवन (सीनेट हॉल) में कार्यक्रम होगा। समारोह में यूजी वोकेशनल, सेल्फ फाइनेंस, बीएड, एलएलबी और फाइन आर्ट्स के 12 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री संजय कुमार टाइगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अंग्रेजी विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक प्रो. शिवजतन ठाकुर सम्मानित अतिथि होंगे, जबकि बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक विनय कुमार विशिष्ट पूर्ववर्ती छात्र के रूप में कार्यक्रम में भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
17 विद्यार्थियों से शुरू हुआ था विश्वविद्यालय का सफर पटना विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1 अक्टूबर 1917 में हुई थी। बिहार और ओडिशा के अलग प्रांत बनने के बाद राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की जरूरत महसूस की गई। इसी क्रम में विश्वविद्यालय की स्थापना की पहल हुई। इसके लिए छोटानागपुर क्षेत्र पर भी विचार किया गया था, लेकिन अंत में पटना को मुख्यालय चुना गया। शुरुआत में महज 17 विद्यार्थियों से शुरू हुआ विश्वविद्यालय आज राज्य के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है। यहां वर्तमान में करीब 25 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास और शैक्षणिक आधार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles