Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना सदर CO का सरकारी नंबर हैक:कॉल फॉरवर्ड कर परिचित से ठगे 25000 रुपए, साइबर थाना में शिकायत दर्ज


पटना सदर के अंचलाधिकारी रजनी कांत का सरकारी CUG मोबाइल नंबर 9031671824 हैक कर लिया गया है। उनकी ओर से इस बाबत में पटना के साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया है कि सरकारी नंबर पर 9861832938 से कॉल आया। उसने बताया कि वह कुरियर डिलीवरी करने वाला है। उसने कुरियर बॉय को कॉल करने के लिए कहा। इसके बाद मेरे सह कर्मी ने उसके बताए अनुसार *21* 7764987536 डायल किया। इस कॉल के बाद मेरा मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर दोनों हैक हो गया। क्यूआर कोड भेजकर 25000 रुपए की ठगी CO ने बताया कि मेरे बॉबी नाम के परिचित को सबसे पहले क्यूआर कोड भेजकर मेरे नाम पर 25000 रुपए ठग लिए। फिर मल्टीपल लोगों को क्यूआर कोड भेजकर रुपए मांगे गए। मेरे नंबर पर जो भी कॉल किया जा रहा है, वह 7764987536 पर फॉरवार्ड हो जा रहा है। अधिकारी बोले- सावधान रहें लोग साइबर DYSP नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि, ‘प्राथमिकी दर्ज कर के मामले की छानबीन की जा रही है। पिछले दो महीने में इस तरीके के 15 से अधिक मामले आ चुके हैं। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।’ व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें सबसे पहले व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें। इससे जल्दी हैक नहीं होगा। इसके लिए व्हाट्सएप की सेटिंग में जाएं। इसके बाद एकाउंट पर क्लिक करें। एकाउंट पर क्लिक करने के बाद टू स्टेप वेरिफिकेशन आएगा। उस पर क्लिक करने के बाद 6 डिजिट नंबर डालकर सेव कर लें। इससे व्हाट्सएप हैक आसानी से नहीं होगा। इसके अलावा कोई आपको *21* के बाद कोई मोबाइल नंबर डायल करने के लिए कहता है, तो बिल्कुल नहीं करें। यह प्रोसेस पूरा करते ही आपका मोबाइल नम्बर हैक हो जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles