पटियाला से आया सिख श्रद्धालुओं का जत्था, गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहिब में किया दर्शन

Date:

पटियाला से आया सिख श्रद्धालुओं का जत्था, गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहिब में किया दर्शन

सासाराम ग्रामीण.

शहर के गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहिब में रविवार को पंजाब के पटियाला शहर से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा. श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा में मत्था टेक कर दर्शन किया. इसकी जानकारी बिहार सिख मिशन के इंचार्ज जत्थेदार सरबजीत सिंह खालसा एडवोकेट ने दी. उन्होंने बताया कि दानीपुर समाना (पटियाला, पंजाब) से करीब 100 सिख यात्रियों का जत्था ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहिब पहुंचा. मौके पर हजूरी रागी जत्था के विकास सिंह, पंकज सिंह और प्रियांशु सिंह ने गुरु तेग बहादुर पातशाही साहिब जी द्वारा इस स्थान पर उच्चारित अंतिम वाणी राग जैजावंती महल्ला नवे की वाणी का शब्द-कीर्तन प्रस्तुत किया. हेड ग्रंथी रणजीत सिंह ने श्रद्धालुओं की निर्विघ्न यात्रा के लिए गुरुचरणों में अरदास की और गुरुदीप सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया. गुरु के अटूट लंगर छकने के बाद जत्था तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब के लिए रवाना हो गया. इस अवसर पर सेवा में ज्ञानी कुलदीप सिंह आनंदपुर साहिब, प्रधान सूचित सिंह, मीत प्रधान मंजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी सुमेर सिंह, सेक्रेटरी हरगोविंद सिंह, कैशियर चरणजीत सिंह, मोहित सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, समी सिंह, रोहित सिंह, विजय सिंह, प्रिंस कुमार, रंजना कौर, अनीता कौर, सुनीता कौर, बिना कौर, रीना कौर, प्रीति कौर, खुशबू कौर और भारती कौर सहित कई श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

The post पटियाला से आया सिख श्रद्धालुओं का जत्था, गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहिब में किया दर्शन appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बीरभूमि में विस्फोटक बरामद, चुनाव से पहले बंगाल को दहलाने की थी साजिश

मुख्य बातेंसेंट्रल फोर्स ने बढ़ाई गश्तदहशत में सथानीय लोग Bengal...

Italy warns Russian tanker Arctic Metagaz could explode in Mediterranean

In December, the Ukraine's SBU intelligence service said it...
Join Us WhatsApp