Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा के बुधुडीह गैस गोदाम में भीड़:गैस किल्लत के बीच उमड़े लोग, प्रशासन ने पर्याप्त सिलेंडर होने की दी जानकारी


जामताड़ा जिले के बुधुडीह स्थित गैस गोदाम में बुधवार को अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण घरेलू गैस की कमी की आशंका से लोग घबरा गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। इससे पहले जिले में ऐसी स्थिति नहीं देखी गई थी। सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। गोदाम के बाहर वाहनों की लंबी लाइनें लगने से आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटी रही। लाइन में खड़े उपभोक्ता नसीम अंसारी ने बताया कि वे सुबह से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई अन्य लोगों ने भी जल्द से जल्द सिलेंडर मिलने की चिंता व्यक्त की। बुकिंग सामान्य से अधिक हुई है इस बीच, गैस सप्लायर ने स्पष्ट किया कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि आज बुकिंग सामान्य से अधिक हुई है, जिसके कारण भीड़ बढ़ी है, लेकिन सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। फिलहाल, प्रशासन और पुलिस की निगरानी में गैस का वितरण जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles