Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पढ़ाना चाहती थी प्रिया, जिला प्रशासन ने की मदद

बोकारो | सेक्टर-4जी झोपड़ी में रहने वाली छात्रा प्रिया कुमारी के पिता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके कारण घर की आर्थिक स्थिति डगमगा गई, लेकिन इन मुश्किल हालातों के बीच भी प्रिया ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया और पढ़ाई जारी रखने की ठानी। प्रिया की परेशानी सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन तक पहुंची। मामला सामने आते ही डीसी अजय नाथ झा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित संज्ञान लिया और चास एसडीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने प्रिया से सीधे बातचीत कर उसकी पूरी समस्या को समझा। उन्होंने तुरंत पहल करते हुए संत रविदास पब्लिक स्कूल प्रबंधन से संपर्क साधा, जहां प्रिया पढ़ती है। विद्यालय प्रबंधन ने मानवीय पहल दिखाते हुए मई के पहले सप्ताह में प्रिया के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने पर सहमति दी है, ताकि उसकी पढ़ाई बाधित न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles