Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पति ने लाठी-डंडे से पीटकर की पत्नी की हत्या:गुमला में आपसी विवाद के बाद आरोपी ने की वारदात, पति गिरफ्तार


गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के भलमंडा अम्बा टोली गांव में रविवार रात एक पति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर रायडीह थाना पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया है कि रविवार को आरोपी पति नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसके बाद पत्नी से पैसे खर्च करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने घर में रखे लाठी-डंडे से पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। घटना के समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। रायडीह थाना के थानेदार संदीप यादव ने बताया कि आरोपी पति महावीर गोप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गुमला जिले में नशाखोरी के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles