Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण, जेल

दुमका| दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव में शनिवार को अवैध संबंध में पत्नी के प्रेमी देवराज दत्ता की हत्या करने वाले पति सुभाष मुर्मू ने रविवार को मसलिया थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जामजोरी गांव सुभाष मुर्मू की पत्नी का फतेहपुर निवासी देवराज दत्ता के बीच अवैध संबंध था। शनिवार की सुबह पति और प्रेमी के बीच कहासुनी हुई। मामला शांत होने के बाद देवराज महिला के घर में ही सो गया। उसके सोते ही सुभाष ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता तरूण दत्ता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर शनिवार की रात उसकी तलाश में कई जगह छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। रविवार सुबह आरोपी स्वयं मसलिया थाना आया और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि परिचित होने के बाद भी सुभाष ने देवराज की क्यों हत्या कर दी। हत्या की वजह अवैध संबंध था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होते ही हत्याकांड से पर्दा उठा दिया जाएगा और आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles