![]()
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने सांसद को गोली मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की बातें लिखी है। ये धमकी सांसद की आधिकारिक वेबसाइट pappuyadav.org के शिकायत पोर्टल दी गई है। सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।
धमकी देने वाला मधुबनी का रहने वाला है धमकी भरे संदेश में बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा गया है कि “पप्पू यादव तुम सुधर जाओ नहीं तो तुमको गोली मार देंगे और तुम्हारे पूरे परिवार को बम से उड़ा देंगे तुम मेरा कुछ भी नहीं कर सकते…” आरोपी की पहचान मुकेश मिश्रा नाम से हुई है। शिकायत पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार मुकेश मधुबनी जिला का है। साथ में आरोपी का मोबाइल नंबर 9123130650, ईमेल आईडी mkmishra498@gmail.com और आधार नंबर भी दर्ज है। एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के मीडिया संयोजक जैद खान ने 29 जुलाई को नई दिल्ली जिला के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को एक औपचारिक पत्र सौंपा गया है। सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि शुरुआती जानकारियों के अनुसार, यह धमकी नई दिल्ली क्षेत्र से दी गई है, जो तिलक मार्ग थाना क्षेत्र से संबंधित है। संबंधित थाने में तत्काल प्रभाव से प्राथमिक दर्ज (FIR) कर गिरफ्तारी का अनुरोध किया गया है।

