Home india परिवर्तित मार्ग से चलेगी राजधानी एक्सप्रेस:रांची-चोपन व रांची-सासाराम समेत कई ट्रेनों का...

परिवर्तित मार्ग से चलेगी राजधानी एक्सप्रेस:रांची-चोपन व रांची-सासाराम समेत कई ट्रेनों का रूट बदला, 31 तक बदले रूट पर चलेंगी

0


रांची रेल मंडल में चल रहे मरम्मत कार्य के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है। कोयल नदी पर नगजुआ और लोहरदगा के बीच स्थित पुल संख्या 115 की मरम्मत के चलते यह निर्णय लिया गया है। 24 से 31 मार्च के बीच कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने तय मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलेंगी। 25 मार्च को नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस (20408) व (12454) 28 मार्च को टोरी-बरकाकाना-मेसरा होते हुए रांची पहुंचेगी। बरकाकाना-मुरी मार्ग से संचालित होंगी अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस
वहीं, रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्स. (20407) 26 मार्च व (12453) 29 मार्च को इसी मार्ग से चलेगी। चोपन-रांची एक्स. (18632) 26, 28 और 30 मार्च को तथा रांची-चोपन एक्सप्रेस (18631) 25, 27 और 29 मार्च को परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। सासाराम-रांची एक्स. (18636) और रांची-सासाराम एक्स. (18635) 24 से 31 मार्च तक प्रतिदिन बदले हुए मार्ग से चलेंगी। अजमेर-सांतरागाछी एक्स. (08612) 26 मार्च व सांतरागाछी -अजमेर (08611) 30 मार्च को रांची स्टेशन को बायपास करते हुए बरकाकाना-मुरी मार्ग से संचालित होंगी। हटिया-सांकी 31 तक रद्द
तकनीकी कारणों से हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर (58663/ 58664) और (58665/ 58666) ट्रेनें 24 से 31 मार्च तक पूरी तरह रद्द रहेंगी। आज रांची-हावड़ा एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी
आद्रा मंडल में ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण 24 मार्च को ट्रेन संख्या 18628 रांची- हावड़ा एक्सप्रेस कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटानगर-खड़गपुर मार्ग से चलेगी। वहीं 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस भी इसी दिन खड़गपुर-टाटानगर-चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला मार्ग से चलेगी। कोयल पुल पर गर्डर लगा
रांची- लोहरदगा -टोरी रेलखंड पर 23 मार्च को कोयल नदी स्थित पुल संख्या 115 की पिलर संख्या 4 और 6 के बीच 26.8 मीटर लंबा आरए गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। रेलवे अधिकारियों की निगरानी में यह कार्य पूरा हुआ।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version