Friday, August 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

परीक्षाएं रद्द होने के बाद भी नहीं थमा आंदोलन:सीजीएल रद्द होने के बाद भी आंदोलन जारी, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े स्टूडेंट्स


जेपीएससी- जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 25 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। मुख्यमंत्री द्वारा जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल एजेंसी से आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा के बावजूद दोनों छात्र मंचों ने आंदोलन खत्म नहीं किया। मूसलाधार बारिश के बीच छात्रों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग सीबीआई जांच अब भी पूरी नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि जब सरकार ने अन्य मांगें मान ली हैं, तो सीबीआई जांच से पीछे क्यों हट रही है। उनका आरोप है कि जांच से परीक्षा में गड़बड़ी की जिम्मेदारी तय हो सकेगी । छात्रों ने स्पष्ट किया कि सीबीआई जांच होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस ने कहा- मांगें पूरी हुईं, मंच खाली करें शाम को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत कोतवाली थानेदार सनोज, सुखदेवनगर के थानेदार सुनील और सदर थाना प्रभारी कुलदीप आंदोलन स्थल पहुंचे। छात्रों से कहा कि उनकी मांग पूरी हो चुकी है, वे मंच खाली करें। छात्रों ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई, कहा- आंदोलन जारी रहेगा। देवेंद्र बोले- परीक्षाएं रद्द होना पहली जीत, अब पारदर्शी भर्ती व्यवस्था चाहिए छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सीजीएल समेत टीडीपीएल की परीक्षाएं रद्द होना आंदोलन की पहली जीत है। अब दूसरे चरण में पेपर लीक, धांधली और पैरवी की गुंजाइश खत्म करने वाली पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग होगी। उन्होंने प्रश्नपत्र तैयार करने से वितरण तक हर स्तर के ऑडिट और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। मंच अध्यक्ष ने सीएम का जताया आभार मंच अध्यक्ष रामअवतार महतो ने सीजीएल और टीडीपीएल से संबंधित परीक्षाओं व नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कहा- यह उम्मीद जगानेवाला फैसला है। सीबीआई के साथ ईडी जांच हो : मोर्चा झारखंड उलगुलान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रवि पीटर ने कहा- टीडीपीएल से हुई नियुक्तियां रद्द करना पर्याप्त नहीं है। भर्ती प्रक्रिया की गड़बड़ियों की सीबीआई और वित्तीय अनियमितता की ईडी से जांच कराएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles