Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुआ पौधरोपण

भास्कर न्यूज|मधुबनी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने किया। मुख्य अतिथि मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांसद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच पौधे वितरित भी किए। जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम में देवेंद्र कुमार यादव, सुबोध कुमार चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, रोहित कुमार प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles