Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में अब भी 43.8 डिग्री सेल्सियस पारा:बादल छाने से रांची का तापमान 2.3 डिग्री तक गिरा, आज भी हवा-बारिश के आसार


झारखंड में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भी भीषण गर्मी से राहत के आसार हैं। बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम के समय चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। रांची के अधिकतम तापमान में करीब 2 से 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि मेदिनीनगर (डालटनगंज) 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ अब भी राज्य का सबसे गर्म स्थान बना रहा। खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर में हुई बारिश मौसम में आए बदलाव के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश भी दर्ज की गई। खूंटी में सबसे अधिक करीब 28 से 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि बोकारो में 16 मिमी और जमशेदपुर में लगभग 5 मिमी बारिश हुई। रांची में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। हालांकि मेदिनीनगर में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी एक-दो दिनों में राहत मिलने की संभावना है। बारिश और बादलों के कारण पूरे राज्य में गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। दो टर्फ लाइनों के असर से बदला मौसम मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण दो टर्फ लाइनों का सक्रिय होना है। एक टर्फ उत्तरी बिहार से तेलंगाना तक फैला हुआ है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश से तटीय ओडिशा तक सक्रिय है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से झारखंड के पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा से आ रही हवाओं ने तापमान को नियंत्रित किया है। वातावरण में नमी बढ़ाई है, जिससे बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। आने वाले दिन मिलती रहेगी राहत मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 5 दिनों तक राज्य में मौसम का यही रुख बना रहेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है। राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles