Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में चाचा ने 13 वर्षीय भतीजे को मार डाला:अंधविश्वास में चाचा ने भतीजे को खेत ले जा कर चाकू से गोदा, फिर गला दबाया


पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में सोमवार सुबह एक चाचा ने अपने ही नाबालिग भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी अनिल बैठा ने 13 वर्षीय रोशन बैठा को चाकू से गोदकर और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक रोशन बैठा साधु बैठा का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर कुमनी जंगल से गिरफ्तार कर लिया। जादू-टोना के शक में कर दी हत्या बताया जा रहा है कि आरोपी अनिल बैठा, रोशन का चचेरा चाचा है। करीब एक साल पहले अनिल के बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे संदेह था कि रोशन की दादी समुद्री देवी ने जादू-टोना करके उसके बेटे को मार डाला। इसी अंधविश्वास और शक के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रोशन घर के पास खेल रहा था, तभी अनिल वहां पहुंचा और उसे पकड़कर घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत की ओर ले गया। वारदात के दौरान उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था। वहां उसने रोशन के पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना को कई ग्रामीणों ने देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कुमनी जंगल से दबोचा घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश यादव और चैनपुर थाना के अवर निरीक्षक बाबूलाल दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसी क्रम में पुलिस ने कुमनी जंगल से अनिल बैठा को गिरफ्तार कर लिया, जहां वह छिपा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles