Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में छात्र की करंट लगने से मौत:बैंक खाता खुलवाने आधार कार्ड लेने आया था घर, बिना पोस्टमॉर्टम कराए परिजन ले गए शव


पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कबलियासी गांव में बुधवार को करंट लगने से 11 वर्षीय एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लल्लू चौधरी के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। वह गांव के सरकारी विद्यालय में चौथी कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार मोहित कुमार स्कूल में बैंक खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड लेने स्कूल से अपने घर आया था। आधार कार्ड लेकर दोबारा स्कूल जाने की तैयारी के दौरान घर में लगे बिजली की अर्थिंग की चपेट में आ गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। अर्थिंग में करंट प्रवाहित होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही शव लेकर घर चले गए। मोहित अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles