Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में जली नवविवाहिता की 16 दिनों बाद मौत:सात माह पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने पति-ससुर पर आग लगाने का लगाया आरोप


पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार में जली नवविवाहिता की रिम्स में 16 दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों ने शव के साथ तरहसी थाना पहुंचकर पति पवन कुमार और ससुर महेंद्र राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज के बकाया 70 हजार रुपए नहीं मिलने पर नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। थाना प्रभारी आनंद राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चौनपुर गांव निवासी बबलू राम ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की शादी पिछले साल 25 नवंबर को तरहसी के पदमा सूर्य मंदिर में कसमार के पवन कुमार से की थी। बकाया रुपयों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था: परिजन
शादी के समय डेढ़ लाख रुपए दहेज देने की बात तय हुई थी, जिसमें से 80 हजार रुपए दिए जा चुके थे और 70 हजार रुपए बकाया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नेहा को दहेज के बकाया रुपयों के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। नेहा की मां, पिता और मौसी समेत अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि 10 जून को पति और ससुर ने नेहा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर पिता ने बेटी का इलाज पहले मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में कराया। स्थिति गंभीर होने पर नेहा को रांची ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया। 25 जून को रिम्स के डॉक्टरों ने नेहा को जवाब दे दिया और परिजनों को उसे घर ले जाने की सलाह दी। 26 जून की देर रात करीब 2 बजे घर लौटते समय रास्ते में ही नेहा की मौत हो गई। पति ने आरोपों को निराधार बताया
इस मामले में नेहा के पति पवन कुमार ने आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि उसे जानकारी नहीं है कि पेट्रोल डालकर किसने आग लगाई। पवन के अनुसार, जलने की जानकारी मिलने पर वह बचाने गया था और इलाज में भी साथ रहा। उसने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles