Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में देसी रिवाल्वर के साथ तीन गिरफ्तार:चियांकी चेक पोस्ट पर एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस की कार्रवाई


पलामू के सदर थाना क्षेत्र स्थित चियांकी चेक पोस्ट पर पुलिस ने नियमित एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी छह राउंड वाला रिवाल्वर (सिक्सर) बरामद किया है। साथ ही आरोपियों के पास से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने रविवार को पूरे मामले की जानकारी दी। भागने की कोशिश नाकाम, तलाशी में मिला हथियार थाना प्रभारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 7:40 बजे चियांकी चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान दुबियाखाड़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक संदिग्ध स्थिति में आते नजर आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन वे भागने का प्रयास करने लगे। चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई, तो एक आरोपी की कमर से छह राउंड वाला देसी रिवाल्वर बरामद हुआ, जिससे मौके पर मौजूद पुलिस टीम सतर्क हो गई। लाइसेंस नहीं दिखा सके, बाइक भी जब्त पुलिस ने जब आरोपियों से बरामद हथियार के संबंध में वैध लाइसेंस या कागजात मांगे, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सदर थाना ले आई। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान प्रकाश कुमार सिंह (28), रवि प्रजापति (23) और सुदर्शन सिंह (50) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी चियांकी इलाके के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी इस मामले में सदर थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास यह हथियार कहां से आया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। इस पूरी कार्रवाई को सहायक उपनिरीक्षक बसंत कुमार दुबे के नेतृत्व में चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर इस तरह की चेकिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles