Home india पलामू में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बाइक-पिकअप टक्कर और टेंपो...

पलामू में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बाइक-पिकअप टक्कर और टेंपो पलटने से हुए हादसे, तीन गंभीर रूप से जख्मी

0
पलामू में दो सड़क हादसों में दो की मौत:बाइक-पिकअप टक्कर और टेंपो पलटने से हुए हादसे, तीन गंभीर रूप से जख्मी


पलामू जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ये घटनाएं हुसैनाबाद और पाटन थाना क्षेत्रों में हुईं। पहली घटना हुसैनाबाद थानाक्षेत्र के जपला-दंगवार सड़क पर शुक्रवार को नदियांई गांव के पास हुई। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में रंजन कुमार (18) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तक्षक कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रंजन कुमार बिहार के नबीनगर एनटीपीसी क्षेत्र के मांगाबार गांव का निवासी था। घायल तक्षक कुमार एनटीपीसी के कजरांई गांव निवासी सत्येंद्र निषाद का पुत्र है। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रंजन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और टक्कर मारने वाले पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में बंगाल के चौबीस परगना गांव निवासी ओबिजीत जाना (40) की मौत हो गई। टेंपो चालक सोनू कुमार (32) और सिबना मंडोल (35) घायल हो गए। बताया गया कि तीनों बीती रात टेंपो से पड़वा मोड़ पर रामनवमी कार्यक्रम देखने जा रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद ओबिजीत जाना और सिबना मंडोल को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने ओबिजीत जाना को मृत घोषित कर दिया।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version