Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में बाइक और टेंपो में हुई आमने-सामने टक्कर:एलआईसी एजेंट सहित दो की मौत, मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग NH-39 पर हुआ हादसा


मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बीती रात एक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की जान चली गई। यह दुर्घटना मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग एनएच 39 के फोरलेन पर हुई, जहां एक टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों पर सवार एक-एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज निवासी संतोष कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (55) और सदर थाना क्षेत्र के जोरकट निवासी प्रदीप कुमार (36) के रूप में हुई है। संतोष कुमार सिंह एलआईसी एजेंट थे और टेंपो में सवार थे, जबकि प्रदीप कुमार मोटरसाइकिल चला रहे थे। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया जानकारी के अनुसार, टेंपो यात्रियों को लेकर सतबरवा से मेदिनीनगर की ओर आ रहा था। वहीं, मोटरसाइकिल सवार मेदिनीनगर से जोरकट की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो पलट गया। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को एमआरएमसीएच में किया गया। मृतक प्रदीप कुमार घटना से कुछ देर पहले ही अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ चार पहिया वाहन से घर लौटे थे। इसके बाद वह किसी काम से मोटरसाइकिल लेकर चियांकी गए थे और वापस घर आते समय इस हादसे का शिकार हो गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles