Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार; आरोपी गिरफ्तार:तिलक समारोह के दौरान वारदात, जंगल में ले जाकर किया अप्राकृतिक यौनाचार


पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। हालांकि, घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश कुमार ठाकुर उर्फ हरि (24 वर्ष) के रूप में हुई है। वह नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के झरहा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। तिलक समारोह के दौरान वारदात मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात बीते 15 मई की देर रात की है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह का आयोजन चल रहा था, जहां पीड़ित बच्चा भी अपने परिजनों के साथ शामिल होने आया था। समारोह की भीड़भाड़ और देर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी नितेश कुमार ठाकुर ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने की साजिश रची। वह बच्चे को फुसलाकर समारोह स्थल से दूर एक सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। वारदात के बाद बच्चा बदहवास हालत में मिला, जिसके बाद उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित बच्चे के अभिभावकों ने तुरंत मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर नौडीहा बाजार थाना में 16 मई को कांड संख्या 42/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 117(2) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की सख्त धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी ने कुबूला अपना गुनाह मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए नितेश कुमार ठाकुर उर्फ हरि को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के दिन उसके द्वारा पहनी गई काले रंग की फुल शर्ट भी बरामद कर ली है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles