Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में रेलवे ट्रैक पर महिला का मिला शव:किराए के मकान में रह रही थीं, सुबह अचानक घर से निकल गई थी, मचा कोहराम


पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीओपी-2 इलाके में कांदू मोहल्ला के पास रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर कटे शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीओपी-2 पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन कुछ ही देर में मृतका की शिनाख्त 70 वर्षीय राधा देवी के रूप में हुई। वह रामजी साव की पत्नी थीं। मूल रूप से नौडीहा बाजार के सरइडीह की रहने वाली थी। सुबह अचानक घर से निकल गई थी जानकारी के अनुसार राधा देवी अपने बेटे और बहू के साथ कांदू मोहल्ला स्थित ज्योति आईटीआई के पास किराए के मकान में रहती थीं। मृतका के बेटे प्रमोद प्रसाद ने बताया कि उनकी मां सोमवार सुबह करीब पांच बजे अचानक घर से निकल गई थीं। जब वह करीब छह बजे उठे तो देखा कि मां कमरे में नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने आसपास और स्टेशन की ओर तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले को दुर्घटना और अन्य संभावित कारणों के दृष्टिकोण से जांच रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles