Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में होटल मालिक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार:बिहार का है रहने वाला, अवैध शराब के धंधे में रखा था कट्टा


पलामू में पुलिस ने जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक होटल में छापेमारी कर उसके मालिक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल के काउंटर से एक देशी कट्टा और एक गोली बरामद की। यह कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि जपला स्टेशन रोड स्थित झोपड़ी होटल का मालिक अवैध हथियार छिपाकर रखता है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और होटल में तलाशी ली। छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और एक गोली मिली छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल मालिक रामाकांत सिंह (42) को पकड़ा। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थानाक्षेत्र के मुन्गिया गांव का रहने वाला है। तलाशी में होटल के लकड़ी के काउंटर के अंदर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा और एक गोली मिली। पुलिस के अनुसार, आरोपी रामाकांत सिंह अवैध शराब की खरीद-बिक्री भी करता था और अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखता था। बरामद हथियार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles