Home india पलामू में 35 लाख का डोडा जब्त:बाइक सवार दो लोग एस्कॉर्ट कर...

पलामू में 35 लाख का डोडा जब्त:बाइक सवार दो लोग एस्कॉर्ट कर रहे थे, यूपी ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0
पलामू में 35 लाख का डोडा जब्त:बाइक सवार दो लोग एस्कॉर्ट कर रहे थे, यूपी ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार


पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 किलोग्राम डोडा जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपए आंकी गई है। इस दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। इस टीम ने मनातू थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क पर देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ग्रे रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 25 बोरों में भरा 216 किलो डोडा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी संजीव शर्मा (36) और गढ़वा के कांडी निवासी निजामुद्दीन राईन (44) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे चतरा जिले के लावालौंग, प्रतापपुर और कुन्दा सहित विभिन्न इलाकों से डोडा खरीदते थे। इसे उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज ले जाकर बेचने की योजना थी। पूरा डोडा एक ही सप्लायर से खरीदा गया था जांच में यह भी सामने आया है कि तस्करी के दौरान पुलिस से बचने के लिए डोडा लदी गाड़ी को बाइक सवार दो लोग एस्कॉर्ट कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी निजामुद्दीन राईन का आपराधिक इतिहास भी है। वह वर्ष 2020 में भी डोडा तस्करी के एक मामले में अपने साथियों के साथ पकड़ा गया था। इससे पहले, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक वाहन चालक से मारपीट कर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि डोडा लोड वाहन किसी अन्य व्यक्ति का है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। यह भी पता चला है कि पूरा डोडा एक ही सप्लायर से खरीदा गया था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए गहन छानबीन कर रही है। इस मामले में मनातू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version