Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पवनमोड़-लाकड़टांगा सड़क अधूरी, ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया:शिलान्यास के बाद भी काम रुका, राशि निकासी की जांच की मांग


जामताड़ा के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पवनमोड़ से लाकड़टांगा तक की सड़क के निर्माण में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का शिलान्यास तो कर दिया गया, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि शिलान्यास बोर्ड लगाकर काम पूरा दिखाने की कोशिश की गई, जबकि सड़क की स्थिति जर्जर है। ग्रामीणों का दावा है कि सड़क निर्माण कार्य की राशि की निकासी भी हो चुकी है, इसके बावजूद काम अधूरा पड़ा है। लगभग 3 किलोमीटर लंबी यह सड़क बेहद खराब हालत में है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और उबड़-खाबड़ सतह के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है सड़क की बदहाली ऐसी है कि एक समय में दो लोग एक साथ गुजर नहीं सकते, जिससे दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब जैसी दिखती है। इससे पैदल चलना भी जोखिम भरा हो जाता है और वाहनों का आवागमन लगभग असंभव हो जाता है। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता दुखमंडल ने बताया कि कुल योजना के तहत लगभग 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष 8 किलोमीटर सड़क के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिली है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से पूरा काम नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा मिलती है, तो मार्च के बाद नए वित्तीय सत्र में शेष 4 किलोमीटर सड़क निर्माण को स्वीकृति देकर कार्य पूरा कराया जाएगा। पवनमोड़-लाकड़टांगा सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। सड़क की इस बदहाली से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। पूजन मंडल, विश्वजीत गोराई, श्रीकांत गोराई, मिथुन गोराई, सजल मंडल, शिवशंकर मंडल, आकाश मंडल, प्रसनजीत मंडल और मनोरंजन मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू करने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles