Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम में लापता छात्रा का शव जंगल में मिला:पत्ता तोड़ने गई महिलाओं ने सबसे पहले देखी लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत पांड्रासाली ओपी क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान गिंदीमुंडी गांव निवासी आशा माई तीयू के रूप में हुई है, जो चाईबासा स्थित नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय की छात्रा थी। वो बुधवार से लापता थी। जानकारी के अनुसार, आशा माई तीयू का शव शुक्रवार सुबह उसके गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कुंभराम गांव के पास पुण्डुगुटु जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। जंगल में पत्ता तोड़ने गई महिलाओं ने सबसे पहले शव को देखा और गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुंभराम गांव के मुखिया को मामले की जानकारी दी गई, जिन्होंने मृतका के परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। मृतका के पिता लोपोर सिंह तीयू ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार से लापता थी और परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। बेटी की हत्या कर शव को जंगल में लटकाया गया: पिता पिता लोपोर सिंह तीयू ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को जंगल में लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पांड्रासाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने भी इस मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles