Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम चंपारण: खौफनाक डकैती! 23 माह के मासूम की गर्दन पर चाकू रख बदमाशों ने की लूटपाट, 6 लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े

पश्चिम चंपारण: खौफनाक डकैती! 23 माह के मासूम की गर्दन पर चाकू रख बदमाशों ने की लूटपाट, 6 लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े

घोड़ासहन. मोतिहारी के घोड़ासहन सीमावर्ती झरौखर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने मानवता को ताक पर रखकर डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक 23 महीने के मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू (डाइगर) रखकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और घर से करीब 6 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट कर फरार हो गए. आधी रात को गेट काटकर घर में घुसे बदमाश घटना जमुनिया गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी गजेंद्र राय उर्फ लालू के घर की है. पीड़ित किस्मती देवी ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे तीन अज्ञात अपराधी घर का फाटक काटकर अंदर घुस आए. उस समय घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था; केवल किस्मती देवी, उनकी बहू और 23 माह का पोता आयुष घर में थे. अपराधी गजेंद्र राय को खोज रहे थे. बच्चे की जान की दी धमकी, फिर की लूटपाट अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए 23 महीने के मासूम आयुष की गर्दन पर चाकू रख दिया और चाभी मांगने लगे. बच्चे की जान खतरे में देख महिलाओं ने अलमारी और पेटी की चाभियां दे दीं. बदमाशों ने पेटी तोड़कर 4 लाख 16 हजार रुपये नकद,ट्रंक में रखे करीब 2 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए. वारदात के बाद अपराधी दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले. जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही झरौखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है. पीड़ित परिवार द्वारा थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है. इस दुस्साहसिक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

The post पश्चिम चंपारण: खौफनाक डकैती! 23 माह के मासूम की गर्दन पर चाकू रख बदमाशों ने की लूटपाट, 6 लाख से अधिक की संपत्ति ले उड़े appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles