Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 23 में 15 सीटों पर किया कब्जा

West Bengal Bar Council Election Results: पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए बार काउंसिल चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना दबदबा साबित किया है. राजनीतिक और कानूनी हलकों में तमाम चुनौतियों के बाद आये इन नतीजों को पार्टी के लिए एक बूस्टर के रूप में देखा जा रहा है.

चुनाव परिणाम का ब्योरा : एक नजर में

  • बार काउंसिल की कुल 23 सीटों के लिए मतदान हुआ था.
  • तृणमूल कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने 23 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की.
  • भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को केवल 3 सीटें मिलीं.
  • वाम मोर्चा (Left Front) के खाते में 3 सीटें आयीं (पिछले चुनाव के मुकाबले 1 सीट का नुकसान).
  • कांग्रेस उम्मीदवारों को 2 सीटों पर सफलता मिली.
  • महिलाओं के लिए आरक्षित 5 सीटों में से 4 सीटों पर TMC और 1 सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजयी रहीं.

ये भी पढ़ें: वकील बनकर कोर्ट जाना ममता बनर्जी को पड़ेगा भारी? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

बार काउंसिल का पुनर्गठन

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा 2 अतिरिक्त महिला सदस्यों को मनोनीत किया जायेगा. इसके बाद पश्चिम बंगाल बार काउंसिल की कुल सदस्य संख्या 25 हो जायेगी.

ये भी पढ़ें: राज्य बार काउंसिल में पंजीकरण की मांग को लेकर हाइकोर्ट में याचिका

टीएमसी ने उतारे थे सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार

चुनावी मैदान में कुल 75 उम्मीदवार थे. इनमें टीएमसी ने सभी 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. भाजपा ने 22 और वाम मोर्चा ने 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे.

The post पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 23 में 15 सीटों पर किया कब्जा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles