कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट
Budget session: कोलकाता. राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बनी भाजपा सरकार का पहला बजट सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है. विधानसभा का यह सत्र 25 जून तक चलेगा. सत्र की औपचारिक शुरुआत गुरुवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आरएन रवि के अभिभाषण से होगी, जबकि 22 जून को राज्य सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी.
केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात
बजट पेश करने से पहले राज्य के वित्त मंत्री डॉ स्वपन दासगुप्ता नयी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक आगामी राज्य बजट से पहले बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें राज्य की वित्तीय स्थिति, आर्थिक चुनौतियों और केंद्र से मिलने वाली संभावित सहायता पर विस्तृत चर्चा हुई.
वित्तीय स्थिति व विकास योजनाओं पर मंथन
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के राजस्व संग्रह, बढ़ते सार्वजनिक व्यय, ऋण भार, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की फंडिंग व विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ. साथ ही जीएसटी से जुड़े बकाया मामलों, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा व आपदा प्रबंधन सहायता पर भी चर्चा की गयी.
नीति आयोग के उपाध्यक्ष से भी मिले
दिल्ली प्रवास के दौरान डॉ दासगुप्ता ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी से भी मुलाकात की. बैठक में राज्य के विकास मॉडल, निवेश आकर्षित करने की रणनीति और विभिन्न क्षेत्रों में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा हुई.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उद्योग व रोजगार पर रहेगा फोकस
दोनों बैठकों के बाद वित्त मंत्री डॉ स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि राज्य में नये उद्योग लाना और रोजगार के अवसर सृजित करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि आगामी बजट में उद्योग, रोजगार और आम लोगों के हितों से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जायेंगी. उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल को उद्योग के क्षेत्र में फिर से अग्रणी बनाना सरकार का लक्ष्य है.
Also Read: कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं अभिषेक बनर्जी, HC ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटायी
The post पश्चिम बंगाल विधानसभा का सत्र आज से, 22 जून को पेश होगा शुभेंदु सरकार का पहला बजट appeared first on Prabhat Khabar.

