Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल : हाबरा थाने के पुलिस बैरक में एसआई की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थाने के पुलिस बैरक में सोमवार को सब इंस्पेक्टर (एसआई) विश्वनाथ सेन का फंदे से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया. सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल हाबरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

महेशतला के रहने वाले हैं विश्वनाथ सेन

पुलिस के मुताबिक, विश्वनाथ सेन हाबरा थाने में एसआई के पद पर तैनात थे. उनका घर दक्षिण 24 परगना के महेशतला में है. पोस्टिंग के कारण वह थाने के बैरक में बने अपने तय कमरे में रहते थे. रविवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह कमरे में चले गये थे.

दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस

सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने और दरवाजा अंदर से बंद रहने पर सहकर्मियों को संदेह हुआ. मोबाइल पर फोन करने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया. कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया. अंदर विश्वनाथ सेन को फंदे से लटका पाया गया.

ये भी पढ़ें: अशोकनगर में फंदे से लटकी मिली महिला, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज से तनाव

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी. सहकर्मियों के अनुसार, रविवार रात तक उनका व्यवहार सामान्य था. एसआई के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दे दी गयी है.

अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज

पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. शुरुआती तौर पर घटना को आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था. किसी मानसिक दबाव या व्यक्तिगत समस्या की भी जानकारी सामने नहीं आयी है.

ये भी पढ़ें: अश्लील तस्वीर वायरल होने से परेशान हो गयी थी छात्रा, फंदे से लटका मिला शव

दुष्कर्म के मामले के जांच अधिकारी थे विश्वनाथ

पुलिस के अनुसार, हाबरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित गैंगरेप के मामले के जांच अधिकारी विश्वनाथ सेन ही थे. उन्होंने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था और सोमवार को उन्हें बारासात कोर्ट में पेश किया जाना था. इससे उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों ने मामले की सीआइडी जांच की मांग की है.

The post पश्चिम बंगाल : हाबरा थाने के पुलिस बैरक में एसआई की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles