Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पहली बार मुजफ्फरपुर में कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा:दूसरी सोमवारी पर सुबह 8 बजे हरिसभा चौक से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक बरसेंगे फूल


मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी इस बार कांवरियों के लिए खास होने जा रही है। जिले में पहली बार कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी। राज्य सरकार और पर्यटन विभाग की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर से हरिसभा चौक से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक कांवरियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने इसकी जानकारी दी। पुष्पवर्षा की खबर सुनकर कांवरियों में खासा उत्साह है। पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचने वाले कांवरियों के लिए यह पहला मौका होगा, जब उनकी यात्रा के दौरान आसमान से फूल बरसेंगे। देर रात से जल चढ़ाने लगी भक्तों की कतार, देखिए तस्वीरें… हरिसभा चौक, रामदयालु समेत पांच स्थानों पर होगी पुष्पवर्षा जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार सुबह हेलीकॉप्टर से हरिसभा चौक, रामदयालु, बाबा गरीबनाथ मंदिर, साहू पोखर और जिला स्कूल के आसपास कांवरियों पर पुष्पवर्षा कराई जाएगी। इसका उद्देश्य सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाना और उनकी आस्था के इस बड़े आयोजन को विशेष बनाना है। पहलेजा घाट से जल उठाकर मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले कांवरियों की सेवा के लिए प्रशासन, विभिन्न विभागों और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से हर साल इंतजाम किए जाते हैं। हालांकि, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का यह जिले में पहला आयोजन होगा। 3.5 लाख कांवरियों के जल चढ़ाने का अनुमान बाबा गरीबनाथ मंदिर के पुजारी अभिषेक पाठक ने कहा कि पहली बार बाबा गरीबनाथ के भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होना बेहद हर्ष का विषय है। उन्होंने बताया कि दूसरी सोमवारी पर करीब 3.5 लाख कांवरियों के बाबा पर जल चढ़ाने का अनुमान है। इसके अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं की भी बड़ी भीड़ मंदिर पहुंचेगी। वहीं, जिला प्रशासन ने कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया है। कांवरिया मार्ग पर लगातार माइकिंग कर श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी दी जा रही है। दूसरे राज्यों में पहले से होती रही है पुष्पवर्षा कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की जाती रही है। अब बिहार में भी पहली बार इस तरह का आयोजन होने जा रहा है। इससे मुजफ्फरपुर की दूसरी सोमवारी की धार्मिक यात्रा और खास होने की उम्मीद है। सुबह हेलीकॉप्टर के आसमान में पहुंचते ही कांवरिया पथ पर हर-हर महादेव और बाबा गरीबनाथ के जयकारों के बीच फूलों की बारिश का नजारा देखने को मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles