Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पांच लाख की नकली शराब व बॉटलिंग की सामग्री बरामद

कुडू| कुडू पुलिस ने थाना क्षेत्र के टीको गांव से नकली अंग्रेजी अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। जब्त अंग्रेजी शराब सहित जब्त अन्य सामग्रियों की कीमत लगभग पांच लाख रुपए आंकी गई है। मामले पर कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को गुप्ता सूचना मिली कि नकली अंग्रेजी शराब का खेप लेकर दो वाहन कुड़ू थाना क्षेत्र होकर गुजरने वाली है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अजीत कुमार, एएसआई सुकु सोरेन सहित पुलिस जवानों का टीम बनाकर कुड़ू चांपी मुख्य पथ पर वाहन जांच चलाया गया। इस दौरान टिको गांव के समीप दो ऑटो आते दिखाई दिए, ऑटो चालक पुलिस को देखते ही ऑटो खड़ा कर भागने लगे। जिसे देख पुलिस ने खदेड़ कर दोनों ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर ऑटो की जांच की। जांच के दौरान अंग्रेजी शराब और शराब बॉटलिंग के समानों देख पुलिस भौचक रह गई। मौके पर पुलिस ने दोनों ऑटो को जब्त कर कुड़ू थाना लाया। दोनों ऑटो के जांच में 17 जार में नकली अंग्रेजी शराब, आरसी मार्का का 50 स्टीकर और ढक्कन, शराब की बोतल में लगने वाला बार स्कैन कोड, स्प्रिट, एक डब्बा में 25 लीटर कॉफी जैसा दिखने वाला पदार्थ, तीन वाटर पंप, दो मशीन, पांच शराब की फुल बोतले, एक बोरा में रॉयल चैलेंज लिखा कार्टून सहित अन्य समान जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया ऑटो चालक कुड़ू थाना क्षेत्र के विश्रामगढ़ निवासी प्रकाश लोहरा, रांची थाना क्षेत्र के कमड़े निवासी सुधीर कुमार को लोहरदगा जेल भेज दिया गया है। अवैध शराब के कारोबार में कौन कौन शामिल है पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles