Tuesday, September 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पांच लाख के ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:चतरा में गिद्धौर के पास से पकड़ा गया आरोपी, आईफोन चैट से खुलेंगे कई राज


चतरा पुलिस ने गिद्धौर के पास से करीब 5 लाख रुपये की ब्राउन शुगर पकड़ी है। पुलिस ने चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है। आरोपी के आईफोन से मिले व्हाट्सएप चैट ने पुलिस को कई अहम सुराग दिए हैं। इससे जिले में नशे के कारोबार से जुड़े कई लोगों के राज खुलने की उम्मीद है। एसपी अनिमेष नैथानी के कहने पर सदर थाना प्रभारी बिरेन्द्र हांसदा और गिद्धौर थाना प्रभारी अनंत शयनम विश्वकर्मा की टीम सलीमपुर मोड़ पर जांच कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की अपाची बाइक से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पेक्सा गांव जाने वाली सड़क पर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर, एक आईफोन, 15,500 रुपए नकद, चांदी की चेन और बाइक मिली है। गिरफ्तार 19 वर्षीय युवक का नाम निराला कुमार है, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा का रहने वाला है। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि आरोपी के आईफोन से व्हाट्सएप चैट का प्रिंटआउट निकाला गया है, जिसमें ड्रग्स की खरीद-बिक्री के पुख्ता सबूत मिले हैं। इस चैट से इस नेक्सस में शामिल कई और लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है। गिरफ्तार 19 वर्षीय युवक का नाम निराला कुमार है, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा का रहने वाला है। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि आरोपी के आईफोन से व्हाट्सएप चैट का प्रिंटआउट निकाला गया है, जिसमें ड्रग्स की खरीद-बिक्री के पुख्ता सबूत मिले हैं। इस चैट से इस नेक्सस में शामिल कई और लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles