Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पांच सौ प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, फुटबॉल में संत पीयूष हाई स्कूल रामपुर आया प्रथम


भास्कर न्यूज|कामडारा कामडारा स्टेडियम मैदान पर आज शनिवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत भव्य फिट कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों व स्थानीय ग्रामीणों के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य जीवनशैली व खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था। वहीं कार्यक्रम का शुरुआत फिट इंडिया साइकिल रैली से की गई। जो पोकला गेट से मुख्य पथ होते हुए कामडारा स्टेडियम मैदान तक निकाली गई। जिसमें लगभग पांच सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद कामडारा के जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना ने पोकला गेट पर हरी झंडी दिखाकर उक्त साइकिल रैली को कामडारा के लिए रवाना किया।इसके बाद जिला परिषद सदस्य ने कामडारा मे सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्रों मे खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं युवाओं मे अनुशासन व टीम भावना विकसित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इसके बाद स्टेडियम मैदान पर फुटबॉल, बॉलीबाल व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करनेवाले टीमों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित की गई।इसी बीच आचानक पहुंची गुमला के जिला परिषद अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा मे एक सफल पहल साबित होगी। आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख सुनील सुरीन, कामडारा मुखिया लभली तिर्की, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन, भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से जगन तोपनो (सीनीयर हॉकी कोच), समेंद्र (सहायक तीरंदाज कोच) बिरेंद्र कुमार, अमित कंडुलना, सहित अन्य गणमान्य लोग काफी संख्या मे शामिल हुए। फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम- प्रथम स्थान-संत पीयूष हाई स्कूल रामपुर, द्वितीय स्थान–ग्लोसप हाई स्कूल कामडारा, तृतीय स्थान–इपिफानी गर्ल्स मिडिल स्कूल कामडारा, चतुर्थ स्थान–प्लस टू अपग्रेड हाई स्कूल कुरकुरा। बॉलीबॉल में: प्रथम स्थान–ग्लॉसप हाई स्कूल कामडारा द्वितीय स्थान-इपिफानी मध्य विद्यालय कामडारा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles