Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ पुलिस ने 6 चोरों को किया गिरफ्तार:नगर थाना क्षेत्र में चोरी की 7 घटनाओं का खुलासा


पाकुड़ पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में चोरी की सात घटनाओं का खुलासा करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी पर नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में चोरी के कुल 19 मामले पहले से दर्ज हैं। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन मामलों की जांच की और आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने 28 दिसंबर 2025 की रात पाकुड़ रेलवे स्टेशन के पास एक क्वार्टर में हुई चोरी (कांड संख्या 330/2025) का उद्भेदन किया है। इसके अलावा, 20 मई 2026 की रात हाटपाड़ा स्थित मां नित्य काली मेडिकल हॉल से एसी का आउटडोर यूनिट चोरी (कांड संख्या 119/2026) और 27 मई 2026 को हाटपाड़ा रथ मेला मैदान स्थित पांच दुकानों में हुई चोरी (कांड संख्या 117/2026) के मामले भी सुलझाए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के अमन अंसारी, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव के रहमान शेख और मोहर्रम शेख, नल पोखर के वजीर शेख, बेल पोखर के हजीबुल शेख और मौलाना चौक के रोनी शेख शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, रेलवे क्वार्टर में हुई चोरी के आरोप में नल पोखर निवासी अमन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर चोरी के कुल 13 मामले दर्ज हैं। हाटपाड़ा के नित्य काली मेडिकल हॉल में हुई चोरी के मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव के रहमान शेख और मोहर्रम शेख को गिरफ्तार किया गया। इन पर भी पूर्व में नगर थाना में एक मामला दर्ज है। इनके पास से एसी आउटडोर यूनिट का स्टैंड, एक प्लास, एक पेचकस, चोरी के समय पहने गए कपड़े, दो कांसे की थाली और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। हाटपाड़ा रथ मेला मैदान स्थित पांच दुकानों में हुई चोरी की घटना को लेकर नल पोखर के वजीर शेख, नगर थाना क्षेत्र के बेल पोखर के हजीबुल शेख और मौलाना चौक के रोनी शेख को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सात पीस कांसा का थाली बरामद किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles