Home india पाकुड़ में अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार:सड़क हादसे, रंगदारी और वाहन...

पाकुड़ में अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार:सड़क हादसे, रंगदारी और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पकड़े गए सभी

0
पाकुड़ में अलग-अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार:सड़क हादसे, रंगदारी और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पकड़े गए सभी


पाकुड़ जिले में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी को 2019 के एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पकड़ा गया है, जबकि दो अन्य को हाइवा चालकों से रंगदारी मांगने और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी को मुफ्फसिल थाना में दर्ज एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने 2019 के सड़क हादसे के एक मामले में फरार चल रहे अंसारुल शेख को गिरफ्तार किया है। अंसारुल शेख पर तेज गति से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का आरोप था, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया था। पुलिस ने इनपुट के आधार पर इशाकपुर गांव निवासी अंसारुल शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने इसकी पुष्टि की। इसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य मामले में हादू शेख को भी गिरफ्तार किया है। हादू शेख को थाना में दर्ज कांड संख्या 30/25 के प्राथमिकी अभियुक्त के रूप में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबरन पैसे छीनने और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप नगर थाना पुलिस ने हाइवा चालकों से जबरन रंगदारी मांगने और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शहरकोल निवासी फागु किस्कू और आसनढीप्पा निवासी लाल हांसदा शामिल हैं। इन पर ड्राइवर और खलासी से जबरन पैसे छीनने और गाड़ी का शीशा तोड़ने का आरोप है। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 57/26 दर्ज किया गया है। नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि पाकुड़-अमड़ापाड़ा लिंक रोड पर कोयला ढोने वाले हाइवा से लिंक रोड के पास बसे गांवों के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन ‘चंद’ के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। वाहन चालकों का कहना है कि राशि उगाही के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। यदि राशि न दी जाए तो गाली-गलौज और मारपीट भी की जाती है और ये लोग वाहनों को क्षतिग्रस्त करने से भी नहीं चूकते। चालकों ने बताया कि इन असामाजिक तत्वों से उन्हें काफी परेशानी होती है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version