Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में छात्रा से दुष्कर्म-हत्या के विरोध में कैंडल मार्च:दुमका में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप-हत्या, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग


पाकुड़ शहर के रविंद्र चौक से अंबेडकर चौक तक छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में हुए आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में था। कई छात्र-छात्राएं इस कांड में शामिल लोगों को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को एक 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया इस घटना के बाद आदिवासी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ लोगों में काफी आक्रोश है। वे लगातार हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दुमका पुलिस ने दो दिनों के अंदर दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को आदिवासी कल्याण बालिका छात्रावास के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने यह कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने मृत छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जल्द कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की उनका कहना था कि घटना के बावजूद अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। छात्र-छात्राओं ने मामले में जल्द कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मौजूद छात्र नेता कमल मुर्मू ने कहा कि यह काफी दुखद पूर्वक घटना है पुलिस को इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles