Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में दो घरों में लाखों की चोरी:पुलिसकर्मी से हुआ चोरों का सामना; गुलेल से हमला कर भागे, वकील के घर भी चोरी का प्रयास


पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ली। बड़ी अलीगंज और तिरंगा चौक के पास हुई इन घटनाओं के अलावा चोरों ने एक अधिवक्ता के घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। चोरी की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी का शिकार हुए घरों में एक व्यवसायी और एक पुलिसकर्मी का आवास शामिल है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घरों में प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर सामान समेट लिया। पुलिस अब घटनाओं के बीच किसी तरह के कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है। पुलिसकर्मी पर गुलेल से हमला कर भागे पुलिसकर्मी निसार अहमद के घर में चोरी के दौरान चोरों से उनका आमना-सामना हो गया। निसार अहमद जिला पुलिस बल के जवान हैं। मंगलवार रात उनकी ड्यूटी एसपी आवास में थी। चोरों ने उनके घर की जंगले का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी खोलकर सामान समेट रहे थे। इसी दौरान निसार अहमद ड्यूटी खत्म होने के बाद घर पहुंच गए। कमरे में प्रवेश करते ही उनकी नजर चोरों पर पड़ गई। पुलिसकर्मी को देखते ही चोरों ने गुलेल से उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। निसार अहमद के अनुसार, सभी चोर ‘बोल बम’ के वेश में थे। अचानक हुई इस घटना से वह भी हैरान रह गए। पुलिस अब इस बयान के आधार पर चोरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। व्यवसायी के घर से सोना-चांदी और नकदी चोरी बड़ी अलीगंज निवासी व्यवसायी संजय भगत किराए के मकान की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। वह मंगलवार को अपने गांव अमड़ापाड़ा गए हुए थे। उनकी पत्नी और बच्चे घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसे और अलमारी तोड़कर लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई। संजय भगत ने बताया कि घर में रखे लाखों रुपए के जेवर और नगद राशि चोरी हुई है। चोरी गए सामान के कुल मूल्य का आकलन किया जा रहा है। नगर थाना प्रभारी सदर बल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का दावा किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles