Monday, July 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में पॉल्यूशन सेंटर से चोरी:ताला तोड़कर नगदी, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज किया गायब, पुलिस जांच में जुटी


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास स्थित एक पॉल्यूशन सेंटर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सेंटर का ताला तोड़कर नगदी, लैपटॉप और कई जरूरी कागजात चुरा लिए। घटना का खुलासा सोमवार को हुआ, जब सेंटर के मालिक ने दुकान खोली। पॉल्यूशन सेंटर के मालिक जब सुबह सेंटर खोलने पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर पता चला कि सेंटर में रखी नगदी, लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। यह चोरी होली से ठीक दो दिन पहले एक व्यस्त इलाके में हुई। मालिक ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। सेंटर संचालक के अनुसार, चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों के गायब होने से कामकाज भी प्रभावित हुआ है। नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे पहले भी दो चोरी की घटनाएं और कई मोटरसाइकिल चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही इन चोरियों से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles