पाकुड़ में साइबर धोखाधड़ी का मामला:महिला के खाते से 64 हजार रुपए की निकासी, बिना ओटीपी शेयर किए ही निकल गए रुपए

Date:


पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की एक महिला के बैंक खाते से 64 हजार रुपए की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। महिला ने इस संबंध में नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें साइबर धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है। वीणा देवी नामक महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 14 मार्च को उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से बिना किसी अनुमति के 64 हजार रुपए कट गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो यह भुगतान किया है और न ही किसी को ओटीपी या बैंक संबंधी कोई जानकारी दी है। इस घटना के बाद वीणा देवी और उनके परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने तत्काल भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क किया, जहां बैंक अधिकारियों ने इसे साइबर धोखाधड़ी का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। वीणा देवी की बेटी लवली पटेल ने बताया कि बैंक अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि उनके खाते से निकली राशि रेहान अली खान के खाते में ट्रांसफर हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने इस मामले में नगर थाने में लिखित शिकायत की है। थाना अधिकारियों ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिला ने बिना ओटीपी या बैंक जानकारी साझा किए खाते से इतनी बड़ी रकम की निकासी होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है और जल्द से जल्द कार्रवाई की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp