Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बकरी चोरी का आरोप लगाकर अधेड़ की पिटाई:भागलपुर में आरोपी बोला- मैं निर्दोष हूं, मैंने चोरी नहीं की


भागलपुर में बकरी चोरी के आरोप में एक अधेड़ की लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी है। मामला, सनोखर थाना क्षेत्र के तेलोंदा गांव का है। आरोप है कि तेलोंदा गांव निवासी कैलाश मिश्रा के घर से बकरी चोरी कर एक अधेड़ भाग रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसका पीछा कर सनोखर के हरिजन टोला के पास पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की ओर से पकड़े गए अधेड़ ने अपना नाम विजय आनंद तांती बताया और कहा कि वह सबौर थाना क्षेत्र के मीरा चौक का रहने वाला है। उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने बकरी चोरी नहीं की है, जबकि ग्रामीण उसे पीटते हुए नजर आए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया दूसरी ओर ग्रामीण नीरज ने बताया कि तेलोंदा गांव निवासी कैलाश मिश्रा के घर से यह व्यक्ति बकरी चोरी कर भाग रहा था। लोगों ने उसे देखा और पीछा कर सनोखर के हरिजन टोला के पास पकड़ लिया। उसके पास से बकरी भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ रखा है और पुलिस को सूचना दे दी गई है। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल किसी ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles