Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ स्टेशन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत:ओवरब्रिज के पास मिला शव, जीआरपी ने बॉडी कब्जे में लिया


पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक का शव प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ओवरब्रिज के समीप पोल संख्या 151/2 और 150/42 के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे कटा हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही जीआरपी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पहचान की कोशिश जारी, यात्रियों से पूछताछ घटना के बाद जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आसपास मौजूद यात्रियों से मृतक की पहचान के लिए पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार किया। स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। यात्रियों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि संभवतः देर रात या सुबह के समय ट्रेन में चढ़ने या उतरने के दौरान वह व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ होगा। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच में जुटी पुलिस फिलहाल जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles