Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत:बकरी चराने के लिए गई थी, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा; सहेलियों को ग्रामीणों ने बचाया


दरभंगा में गड्ढे में डूबने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। सहेलियों के साथ बकरी चराने के लिए गांव से बाहर गई थी। इस दौरान जेसीबी से बने पानी से भरे गड्ढे में स्नान कर लगी। अचानक पैर फिसलने से वो गहरे पानी में चली गई। कुछ समय बाद खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर बच्चियों पर पड़ी। शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने जाल और अन्य संसाधनों की मदद से करीब एक घंटे तक खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान संतोष मुखिया के बेटी साभा कुमारी के तौर पर हुई है। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मुंगरा गांव की है। घर में मचा कोहराम सहेली सपना कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी सहले चांदनी कुमारी सदमे में है। साभा चार बहनों में तीसरे स्थान पर थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां वीणा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है। प्रशासन से लोगों की मांग इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जेसीबी से बने खुले और पानी भरे गड्ढों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles